फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस सत्संग हादसा: न्यायालय में सुनवाई 25 फरवरी को, 121 लोगों की हुई थी मौत

Mon, 24 Feb 2025 06:03 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

पिछले साल दो जुलाई को सिकंदराराऊ के गांव फुलरई मुगलगढ़ी में आयोजित सत्संग में भगदड़ मच गई थी, जिससे 121 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 250 लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस सत्र न्यायाधीश सतेंद्र कुमार के न्यायालय में सत्संग हादसे में आरोपों पर बहस चल रही है। न्यायालय में अब इस मामले में 25 फरवरी को सुनवाई होगी।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि सूरजपाल उर्फ नारायण साकार हरि के पिछले साल दो जुलाई को सिकंदराराऊ के गांव फुलरई मुगलगढ़ी में आयोजित सत्संग में भगदड़ मच गई थी, जिससे 121 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 250 लोग घायल हुए थे। न्यायालय में पुलिस ने इस मामले में 11 आरोपियों के विरुद्ध 3200 पेज का आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने 676 गवाह बनाए हैं। 
विज्ञापन


पुलिस ने मुख्य आरोपी देवप्रकाश मधुकर, मेघ सिंह, मुकेश कुमार, मंजू देवी, मंजू यादव, राम लड़ेते, उपेंद्र सिंह, संजू कुमार, रामप्रकाश शाक्य, दुर्वेश कुमार, दलवीर सिंह को आरोपपत्र में आरोपी बनाया है। सत्र न्यायालय में इस मामले में सुनवाई के लिए 25 फरवरी की तिथि नियत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें