फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
नीरज का फाइल फोटो - फोटो : JATORI
विज्ञापन
गांव पीपली में बृहस्पतिवार रात एक घर में घुसकर शराब तस्करों ने सोते हुए युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मृतक के भाई प्रकाश पुत्र सूरज ने बताया कि नीरज उर्फ नीरु (34) ने अवैध शराब के बिक्री करने से मना कर दिया तो कुछ लोग उससे दुश्मनी मानने लगे। उसे जान से मारने की धमकी देते थे। बृहस्पतिवार रात गांव के ही धर्मवीर, जयवीर, श्यौराज, धर्मेंद्र पुत्र सरुपा, सौरव पुत्र धर्मवीर, गौरव पुत्र पप्पू, सोनू पुत्र धर्मेन्द्र, भूरा पुत्र ऊधम तमंचा, हॉकी आदि लेकर घर में घुस आए। नीरज कमरे में सो रहा था। तभी उसकी गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। प्रकाश का कहना है कि आरोपी अवैध शराब की तस्करी करते हैं।
सूचना पर पुलिस पहुंच गई। सीओ मोहसिन खान भी पहुंच गए। उन्होंने घटना स्थल का मुआयना किया। नीरज को जेवर स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसपी क्राइम अरविंद कुमार ने कहा कि तहरीर के आधार पर आठ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी धर्मेन्द्र पंवार का कहना है आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें