छर्रा-नानऊ मार्ग स्थित सतरापुर मोड़ के निकट एक अज्ञात वाहन ने दो बाइक सवारों में टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई। दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
थाना बरला के गांव चांदगढ़ी निवासी 18 वर्षीय दीपक पुत्र ख्याली अपने मित्र ललित के साथ थाना दादों के गांव अटा निवासी बुआ के यहां बृहस्पतिवार को देवी जागरण में सम्मिलित होने गया था। शुक्रवार को बाइक से वापस आते समय छर्रा-नानऊ मार्ग स्थित सतरापुर मोड़ के निकट एक वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दीपक की मौके पर ही मौत हो गई। ललित गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना पुलिस ने बताया है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वाहन चालक की तलाश की जा रही है।