फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: रथ पर सवार होकर निकले ठाकुर जी

विज्ञापन
65 वर्ष पुराने भव्य रथ पर निकले ठाकुर जी महाराज।  - फोटो : samvad
विज्ञापन
कस्बे के प्राचीन वाई वाले भोलेनाथ मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें 65 वर्ष पुराने रथ पर ठाकुर जी महाराज विराजमान होकर निकले। यात्रा का शुभारंभ संजीव अग्रवाल, हेमंत राजपूत, विकास गुप्ता, ठाकुर रामू सिंह व थानाध्यक्ष एकता सिंह सहित अन्य अतिथियों ने आरती कर किया। यात्रा में आकर्षक झांकियां, राधा-कृष्ण, परशुराम, दुर्गा मां, भोले-पार्वती व गणेशजी की प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया। 12 काली के स्वरूपों ने शस्त्र विद्या का प्रदर्शन कर विशेष आकर्षण बटोरा। इस मौके पर अनिल तिवारी उर्फ भोले, राजेंद्र कुमार शर्मा, वैद्य अखिल तिवारी, योगेश गर्ग, नीरज गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें