फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: धर्म छिपाकर युवक ने की शादी, पुलिस ने शुरू की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे समुदाय के युवक ने धर्म छिपाकर एक महिला से शादी कर ली। घटना करीब 15 माह पुरानी है। मंगलवार युवती उसके चंगुल से छुटकर अपने घर पहुंची, अपनी मां को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर, जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




युवती की मां ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी 20 जून 2024 को अपने चार साल के बेटे को लेकर घर से कही चली गई थी। वह अपने साथ सोने की एक अंगूठी, कानों की टाप्स, चांदी की पाजेब और 12,500 रुपये नकद ले गई थी।




मां ने बताया कि कुछ दिन पूर्व बेटी फोन कर बताया कि किंदौली निवासी शकूर अहमद के बेटे ने उसे अपना नाम आकाश बताया और उसे बहला-फुसलाकर उसके साथ शादी कर ली। वह उसे जबरन पत्नी बनाकर रख रहा है। यदि वह कहीं जाती है तो उसका भाई नौशाद धमकी देता है। सादाबाद सीओ अमित कुमार पाठक ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता के बयान पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन





सामूहिक दुष्कर्म का भी लगाया आरोप

पीड़ित महिला का आरोप है कि आरोपी और उसके पांच दोस्तों ने उसे अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म भी किया है। उसका एक वीडियो बयान भी वायरल हो रहा है। हालांकि थाने पर दर्ज की गई रिपोर्ट में दुष्कर्म का जिक्र नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें