फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बेकाबू भीड़, पुलिस ने लाठियां फटकार कर खदेड़ा

विज्ञापन
मेला पंडाल में रैलिंग को ढकेलती भीड़ को काबू करते पुलिसकर्मी। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
मेला श्रीदाऊजी महाराज के पंडाल में बुधवार रात आयोजित हुए संगीत सम्मेलन में भीड़ कई बार बेकाबू हुई। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठियां फटकारीं। कई बार भीड़ को खदेड़ना पड़ा। इस मशक्कत में पुलिस कर्मियों के पसीने छूट गए।
विज्ञापन





आलम यह रहा है कि भीड़ ने बैरिकेडिंग को तोड़ दिया गया। इसके बाद भीड़ अंदर प्रवेश कर गई। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठियां फटकारीं। मंच के निकट आगे जाने के चक्कर में कई बार युवा आपस में ही उलझ गए।


कुर्सियों पर बैठने को लेकर भी हंगामा हुआ। कई लोगों को कार्यक्रम में प्रवेश नहीं मिला तो उनकी पुलिस से तीखी नोकझोंक और धक्कामुक्की हुई। पुलिस ने इन्हें खदेड़ने के लिए जमकर लाठियां फटकारीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें