फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: शादी में आई डांसर के प्यार में फंसा दूल्हा, अब दोनों गायब, कहानी कुछ और ही आ रही निकल कर

Sun, 22 Feb 2026 10:13 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

नाच-गाने के बाद रात में बिलाल डांसर को उसके घर छोड़ने गया। इसी बीच दोनों के नंबरों का आदान प्रदान हुआ। आरोप है कि दोनों बात करने लगे।
विज्ञापन
महिला डांसर - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर के गांधीपार्क इलाके में खुद की शादी के अगले ही दिन दूल्हा डांसर के प्यार में फंस गया। अब वह डांसर संग अपने घर से गायब है। युवक की पत्नी अनहोनी का अंदेशा जता रहा है। वहीं पत्नी का कहना है कि डांसर ने उसे ब्लैकमेल कर अपने जाल में फंसा लिया है। मामले में पुलिस अधिकारियों को लिखित शिकायत भेजकर मदद मांगी गई है।

विज्ञापन


अचल रोड के सराय इंतजाम अली के बिलाल की शादी पिछले वर्ष तीन दिसंबर को गाजियाबाद की युवती से हुई। शादी के बाद अपनी पत्नी को विदा कराकर वह घर ले आया। चार दिसंबर को घर में बिलाल की बहन की शादी से पहले हल्दी-मेहंदी का कार्यक्रम था। शादी पांच दिसंबर को हुई। हल्दी मेहंदी के कार्यक्रम में शाहजमाल इलाके में रहने वाली मूल रूप से सादाबाद हाथरस की एक डांसर को बुलाया गया।

डांसर ने नशा कराकर बनाए संबंध और बना ली वीडियो
नाच-गाने के बाद रात में बिलाल डांसर को उसके घर छोड़ने गया। इसी बीच दोनों के नंबरों का आदान प्रदान हुआ। आरोप है कि दोनों बात करने लगे। इसी बीच डांसर ने बिलाल को अपने पास बुलाकर नशा कराकर उसके संग बिना सहमति संबंध बनाकर वीडियो बना ली। उसी वीडियो से वह उसे ब्लैकमेल करने लगी। बिलाल भी परेशान रहने लगा। उसने आत्महत्या तक का प्रयास किया। बाद में परिवार ने समझाने का प्रयास किया। डांसर से बात की तो वह दस लाख रुपये लिए बिना पीछा न छोड़ने की बात बोली।
विज्ञापन


जयपुर के किसी होटल का मिला वीडियो
अब पिछले कई दिन से बिलाल व डांसर गायब हैं। खोज में जुटे परिवार को उनका एक वीडियो जयपुर के किसी होटल का मिला है। शिकायत में कहा है कि डांसर पूर्व में ऐसे ही युवकों को फंसाकर एक की हत्या तक करा चुकी है। जिसका मामला भी न्यायालय में चल रहा है। एसएचओ गांधीपार्क राजवीर सिंह परमार के अनुसार अभी उन्हें शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर मामले में जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें