फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: माछुआ नहर में नहाते समय डूबकर युवक की मौत

विज्ञापन
खारिज नहर में डूबे युवक को ढूंढते गोताखोर। श्रोत...वीडियोग्रैब - फोटो : samvad
विज्ञापन
सिकंदरपुर माछुआ के निकट अपर गंग नहर से निकली खारिजा नहर में नहा रहे युवक की शनिवार शाम गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। कई घंटे बाद गोताखोरों की मदद से युवक को बाहर निकाला गया। परिजन जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए लेकर गए जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

महुआखेड़ा थाना क्षेत्र के आरएएफ रोड निवासी अर्पित राघव (19) पुत्र टिंकू राघव शनिवार को अपने दोस्तों के साथ माछुआ पुल के निकट नहर में नहाने गया था। जहां वह गंग नहर से निकली खारिजा नहर में नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथी शोर मचाते हुए पुलिस बूथ पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने गोताखोरों को बुलवाकर खोजबीन कराई तो आधे घंटे की खोजबीन के बाद अर्पित का शव बरामद हो गया। परिजन उसे सीएचसी और उसके बाद जेएन मेडिकल कॉलेज लेकर गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, एसएचओ हरिभान सिंह राठौड़ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें