फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: किसान कल निकालेंगे ट्रैक्टर-बाइक रैली

विज्ञापन
किसानों के मध्य वार्ता करते हुए उपजिलाधिकारी खैर । - फोटो : samvad
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे के जेवर टोल प्रबंधन के खिलाफ राष्ट्रीय किसान मजदूर यूनियन (अ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रमेश अत्री पर दर्ज मुकदमे के विरोध में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को छठे दिन भी जारी रहा। शनिवार की शाम पांच बजे खैर उपजिलाधिकारी शिशिर कुमार सिंह और टप्पल थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार सिंह के साथ धरनास्थल पर दो घंटे तक हुई वार्ता बेनतीजा रही। अब किसान 11 मई को ट्रैक्टर रैली निकालेंगे। धरना स्थल पर पूर्व सांसद चौ.बिजेंद्र सिंह ने पहुंचकर समाधान न निकलने पर आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

एसडीएम ने आश्वासन दिया कि यीडा के उच्चाधिकारियों के साथ किसानों की बैठक कराई जाएगी, लेकिन किसानों ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया। थाना प्रभारी ने आश्वस्त किया कि फिलहाल किसी के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि संगठन की आवाज को दबने नहीं देंगे और 11 मई को बाइक-ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी। इस मौके पर जितेंद्र सिंह उर्फ नीतू प्रधान, भाकियू जिलाध्यक्ष सुंदर सिंह बालिया, विजय तालान, इस्लाम सैफी, प्रदीप सिंह, विजयपाल, नेत्रपाल, देवेंद्र, रामभद्र, रामकुमार आदि किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें