फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दोस्तों के साथ गंगा में स्नान करने गया युवक डूबा, तलाश जारी

Sat, 06 May 2023 01:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अकराबाद निवासी पांच दोस्त सुशील कुमार, विजय शर्मा, नितिन शर्मा, मुकेश शर्मा व एक अन्य सांकरा गंगा घाट पर स्नान करने आए थे। गंगा में नहाते समय सुशील कुमार (36) पुत्र जयप्रकाश डूब गया। दोस्तों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
मृतक सुशील कुमार का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुद्ध पूर्णिमा पर क्षेत्र के सांकरा गंगा घाट पर स्नान करने आए पांच दोस्तों में से एक गंगा में डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से गंगा में डूबे युवक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर अकराबाद निवासी पांच दोस्त सुशील कुमार, विजय शर्मा, नितिन शर्मा, मुकेश शर्मा व एक अन्य सांकरा गंगा घाट पर स्नान करने आए थे। गंगा में नहाते समय सुशील कुमार (36) पुत्र जयप्रकाश डूब गया। दोस्तों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इंस्पेक्टर दादों प्रमोद कुमार गोताखोरों के साथ सांकरा घाट पहुंच गए। देर शाम तक गोताखोर गंगा में सुशील की तलाश में जुटे रहे।

इस संबंध में सांकरा चौकी इंचार्ज नरेश कुमार ने बताया कि सुशील के सभी दोस्त शराब के नशे में गंगा में स्नान कर रहे थे। वहीं, सुशील के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह सुशील अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। तभी कस्बा के ही कुछ युवक एक टेंपो लेकर दुकान पर पहुंच गए और वहां से सुशील को भी गंगा स्नान करने के लिए अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें