फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: बुखार से बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल रेफर, रास्ते में ले जाते समय हुई युवक की मौत

Sun, 15 Dec 2024 01:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पवन शर्मा को 13 दिसंबर की शाम बुखार आया। 14 दिसंबर की दोपहर वह दवा लेने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गए थे। वहां पर पवन की तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में पवन ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मृतक पवन शर्मा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव जहराना निवासी एक युवक की बुखार के चलते मौत हो गई। वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दवा लेने पहुंचे थे, जहां तबीयत अधिक बिगड़ने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया था। सीएचसी अधीक्षक का कहना है कि युवक की मौत कैसे हुई, इसकी जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन


गांव जहराना निवासी पवन शर्मा (27) पुत्र नंदकिशोर शर्मा की 14 दिसंबर को दोपहर बाद करीब तीन बजे मौत हो गई। परिजन के अनुसार 13 दिसंबर की शाम उन्हें बुखार आया था। 14 दिसंबर की दोपहर वह दवा लेने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गए थे। वहां पर पवन की तबीयत और भी खराब हो गई तो डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में पवन ने दम तोड़ दिया।

मृतक पवन शर्मा तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। दो वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. कुलदीप राजपुरी का कहना है कि शनिवार को वह जिला मुख्यालय में बैठक में शामिल होने गए थे। युवक की मौत बुखार से हुई इसकी जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें