फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मां-भाइयों पर हुए हमले से आहत किशोरी ने दी जान

Sun, 15 Dec 2024 01:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव कसेर में शुक्रवार देर रात मां और भाइयों को पीटे जाने से क्षुब्ध किशोरी ने घर में फंदे पर लटककर जान दे दी। पुलिस का कहना है कि गांव के ही एक युवक ने एक साल पहले उसके फोटो वायरल कर दिए थे, इसके बाद वह शुक्रवार को ही गांव में लौटा। इस दौरान वह किशोरी के घर के आसपास ही बाइक से चक्कर लगा रहा था, जिसका विरोध करने उसने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर हमला किया।
विज्ञापन




आरोपी युवक की बहन की ससुराल किशोरी के पड़ोस में है। बताया जा रहा है कि एक साल पहले गांव में ही रहता था। तब उसने किशोरी के फोटो खींच लिए थे और उन्हें वायरल कर दिया। आरोपी के मोबाइल में फोटो भी मिले थे।



किशोरी के परिवार के विरोध पर उसे गांव से भगा दिया था। शुक्रवार को वह गांव कसेर में एक शादी में शामिल होने के लिए आया और किशोरी के घर के बाहर तेज रफ्तार पर बाइक घुमा रहा था। इसी का विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई।
विज्ञापन




किशोरी के परिजनों का आरोप है कि युवक, उसके बहनोई और रिश्तेदारों ने उन पर हमला कर दिया। बेटों को बचाने आई मां को भी पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों को छर्रा के सरकारी अस्पताल भेज दिया।


घर पर किशोरी अकेली थी और मां व भाइयों को पीटे जाने क्षुब्ध होकर उसने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दूसरे पक्ष से भी दो लोगों के घायल होने की बात सामने आ रही है।





पुलिस की मौजूदगी में हुआ शव का अंतिम संस्कार
दादों। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को गांव में किशोरी के शव का अंतिम संस्कार हुआ। इस दौरान किसी तरह की अशांति न फैले इसलिए पुलिस भी मौजूद रही।किशोरी की घायल मां मंजू और भाइयों पवन, अजीत और सोनू पुत्रगण पृथ्वीराज को शनिवार की सुबह ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से छुट्टी दे दी गई थी। वह भी गांव पहुंच गए थे। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो मां और भाई बिलख-बिलखकर रो पड़े। उधर शनिवार की देर शाम तक थाने में तहरीर नहीं पहुंची थी। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें