फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: कार और लोडर टेंपो की भिड़ंत में युवक की मौत, तीन घायल, गंभीर घायलों को मेडिकल में किया भर्ती

Tue, 08 Jul 2025 01:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

जटपुरा गांव के नगला बंजारा निवासी मनोज अपने दोस्त को लेकर परिवार की होंडा सिटी कार से कासिमपुर गए थे। दोनों रात करीब आठ बजे लौटते समय गांव के निकट एक ईंट भट्ठे के पास पहुंचे तभी हरदुआगंज की ओर से आ रहे गत्ते से भरे लोडर टेंपो से कार की भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
टेंपो की टक्कर से दुर्घटनाग्रस्त हुई कार - फोटो : जागरूक पाठक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदुआगंज कस्बा स्थित बैरामगढ़ी माइनर से कासिमपुर जा रहे रोड पर 7 जुलाई रात कार और लोडर टेंपो की भिड़ंत में कार सवार युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। दुर्घटना के चलते रास्ता अवरुद्ध हो गया था, पुलिस ने दोनों वाहनों को हटवाकर रास्ता खुलवाया।

विज्ञापन


क्षेत्र के जटपुरा गांव के नगला बंजारा निवासी मनोज सोमवार को अपने दोस्त अभिषेक को लेकर परिवार की होंडा सिटी कार से कासिमपुर गए थे। अभिषेक के परिजनो के मुताबिक दोनों रात करीब आठ बजे लौटते समय गांव के निकट एक ईंट भट्ठे के पास पहुंचे तभी हरदुआगंज की ओर से आ रहे गत्ते से भरे लोडर टेंपो से कार की भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों वाहनों को टक्कर इतनी तेज थी राहगीर और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। दोनों वाहनों में सवार चार लोगों को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल कार सवार मनोज, अभिषेक, टेंपो चालक और उसमें सवार व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज भेज दिया, जहां मनोज की डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें