फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: छत से लिंटर देखते समय युवक का हाथ हाईटेंशन लाइन से छूआ, करंट लगने से हुई मौत

Fri, 18 Apr 2025 01:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

युवक छत पर खड़ा होकर लिंटर देख रहा था। छत के ऊपर से हाईटेंशन की लाइन जा रही है। युवक का हाथ अचानक उस लाइन से छू गया। करंट लगने से युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक धीरू सिंह - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना छर्रा क्षेत्र के गांव टंडोली में छत से लिंटर को देखते समय पड़ोसी युवक का हाथ हाईटेंशन लाइन से छू गया। जिससे करंट की चपेट में आकर युवक नीचे जमीन पर गिर गया। परिजन युवक को छर्रा स्थित निजी चिकित्सालय ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


थाना छर्रा क्षेत्र के गांव टंडोली निवासी धीरू सिंह (30) पुत्र उदय सिंह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। 17 अप्रैल दोपहर 12 बजे के करीब पड़ोस में लिंटर डाला जा रहा था। युवक अपनी छत पर जाकर लिंटर को देख रहा था। उसी वक्त छत के ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन से उसका हाथ छू गया। जिससे तेज करंट लगने युवक नीचे जमीन पर आ गिरा।

परिजन आनन-फानन युवक को निजी चिकित्सालय ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। युवक अपने पीछे पत्नी के अलावा एक पुत्री और दो पुत्रों को रोता बिलखता छोड़ गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें