अविनाश के भाई अमित ने बताया कि वे मेहनत मजदूरी करते थे। 4 अप्रैल की दोपहर खाना खाकर घर पर आराम कर रहे थे। वे अचानक रेलवे लाइन तक कैसे पहुंचे, इसकी जानकारी नहीं है।
थाना गभाना क्षेत्र के खेड़ा खुशखबर के पास 4 अप्रैल की शाम रेलवे के डेडिकेटेड फ्रेट काॅरिडोर पर मालगाड़ी से कटकर युवक की मौत हाे गई। जिससे परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि खेड़ा खुशखबर के पास शुक्रवार की शाम चार बजे रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की पहचान कराई। उसकी पहचान लोधा क्षेत्र के गांव बुलाकगढ़ी निवासी अविनाश कुमार (22) उर्फ गोलू पुत्र शीलेंद्र कुमार के रूप में हुई। सूचना पाकर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
अविनाश के भाई अमित ने बताया कि वे मेहनत मजदूरी करते थे। 4 अप्रैल की दोपहर खाना खाकर घर पर आराम कर रहे थे। वे अचानक रेलवे लाइन तक कैसे पहुंचे, इसकी जानकारी नहीं है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अविनाश दो बहन व तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। थाना प्रभारी के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, मामले में जांच की जा रही है।