फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अज्ञात वाहन से कुचलकर युवक की मौत

Wed, 30 Apr 2025 02:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह करीब सवा पांच बजे उसरह रोड के निकट बुलेट सवार एक रेहड़ी से टकराकर सड़क पर गिर गया। इसी दौरान अज्ञात वाहन उनके सिर को कुचलते हुए निकल गया। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। उन्होंने हेलमेट नहीं पहन रखा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन





ग्राम नगला अस्सू निवासी श्याम शर्मा (32) पुत्र रामकुमार मंगलवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे अपने गांव से बुलेट से धारूहेड़ा (हरियाणा) स्थित अपनी ड्रिल मशीन रिपेयरिंग की दुकान पर जा रहे थे। सुबह करीब सवा पांच बजे कस्बे में उसरह रोड के पास अचानक उनकी बुलेट रेहड़ी/ठेली से टकरा गई। इससे बुलेट अनियंत्रित होकर कच्ची पटरी पर जबकि वह सड़क की ओर गिरे। इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।




सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोबाइल की कॉल डिटेल में दर्ज आखिरी नंबर पर कॉल कर मृतक के बारे में पता लगाया और परिवार वालों को खबर दी तो परिजन रोते हुए पहुंच गए।
विज्ञापन





परिजन के अनुसार रविवार को श्याम की बहन भात न्योतने गांव आई थी। उसी में शामिल होने के लिए वह गांव आए थे। दो भाई और एक बहन में सबसे छोटे थे। बड़ा भाई दिल्ली में ऑटो चलाता है। वह अपने पीछे पत्नी, बेटा-बेटी सहित परिवार वालों को रोता छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें