फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: युवक ने दांत से सिपाही के अंगूठे में काटा, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 पर तैनात पुलिस टीम पर हमला करने का मामला सामने आया है। नामजद आरोपी ने पति पत्नी के झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम के एक सिपाही के हाथ के अंगूठे में दांत से काट लिया।
विज्ञापन

पीआरवी-0721 पर तैनात हेड कांस्टेबल हरेंद्र सिंह ने बताया कि चार फरवरी की शाम 6:11 बजे एक सूचना पर वह हमराही सिपाही सत्यपाल सिंह, महिला आरक्षी रेखा व लक्ष्मी के साथ न्यू हॉस्पिटल रोड स्थित कॉलोनी श्रीजी धाम पहुंचे।
मौके पर अर्जुन सिंह अपनी पत्नी रजनी के साथ मारपीट कर रहा था। पुलिस टीम द्वारा समझाने का प्रयास करने पर आरोपी अर्जुन सिंह पुलिस कर्मियोंं पर भी हमलावर हो गया। आरोप है कि उसने हरेंद्र सिंह के बायें हाथ का अंगूठा दांत से काट लिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। आरोपी ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। इगलास कोतवाली प्रभारी ने बताया कि इस घटना के संबंध में आरोपी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने तथा लोकसेवक पर हमला बोलने संबंधी सुसंगत धारा के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें