फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: प्रेम विवाह रचाने वाली युवती संग युवक ने की मारपीट, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइंस क्षेत्र के सेंटर प्वाइंट तिराहे के पास प्रेम विवाह रचाने वाली युवती को दूसरे के साथ देख युवक अपना आपा खो बैठा और युवती से मारपीट कर डाली। इससे वहां हंगामा खड़ा हो गया। काफी देर तक वहां हंगामा होता रहा। हालांकि बाद में युवती अपने परिजनों के साथ घर चली गई।
विज्ञापन




घटनाक्रम के अनुसार क्वार्सी क्षेत्र के रामघाट पीएसी के पास रहने वाली एक युवती ने मोहल्ले के एक ही युवक से करीब एक साल पहले घर से भागकर प्रेम विवाह कर लिया था। युवती व युवक के बीच किसी तरह विवाद हो गया। इस पर युवती करीब तीन-चार माह पहले अपने मायके में आ गई। युवती बुधवार को अपनी एक सहेली व एक युवक के साथ सेंटर प्वाइंट आई थी।



तभी प्रेम विवाह रचाने वाले युवक को किसी तरह इसकी भनक लग गई। वह वहां आ गया और युवती को दूसरे युवक संग देख भड़क उठा। फिर उससे मारपीट कर दी। इससे वहां हंगामा खड़ा हो गया। युवक का आरोप था कि वह घर से कहीं भागने की फिराक में ही निकली थी।
विज्ञापन




जबकि युवती का कहना था कि वह सहेली के भाई से कोई काम दिलवाने के लिए मिलने पहुंची थी। युवती ने साफ कर दिया कि वह अब किसी कीमत पर युवक के साथ नहीं रहेगी और तलाक दे देगी। हालांकि बाद में युवती के परिजन वहां आ गए और वह उनके साथ घर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें