फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दवा लेने गई महिला ने फंदा लगा कर की दी जान, मलेरिया बुखार से थी पीड़ित

Tue, 04 Mar 2025 01:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

महिला को कई दिनों से मलेरिया बुखार आ रहा था। बताया जा रहा है कि महिला बीमारी से परेशान थी। उसने गांव नगला इंद्रा पर एक आम के बाग में अपनी साड़ी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
महिला ने की खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव नगला कुंदन निवासी एक महिला ने 3 मार्च को फंदा लगा कर जान दे दी। वह कई दिनों से मलेरिया से पीड़ित थी। खुदकुशी से परिवार में मातम छा गया।

विज्ञापन


गांव निवासी मोहरश्री देवी (65) पत्नी चंद्रपाल सिंह को कई दिनों से मलेरिया बुखार था। इसकी दवा भी चल रही थी। मोहरश्री देवी 3 मार्च को करीब दो बजे घर से दवा लेने को लेने निकली थीं। रास्ते में गांव नगला इंद्रा पर एक आम के बाग में अपनी साड़ी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


दोपहर साढ़े तीन बजे जब परिवार वालों को पता चला तो मातम छा गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मोहरश्री अपने पीछे चार बेटे और बहुओं को रोते बिलखते छोड़ गईं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें