फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: वाहन का इंतजार कर रही कासगंज की महिला में ट्रक ने मारी टक्कर, हुई मौत, परिवार में छाया मातम

Tue, 31 Dec 2024 03:53 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

वाहन का इंतजार कर रही महिला को ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर से महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से उसके परिवार में मातम छा गया। 
विज्ञापन
मृतक मंजू देवी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज की महिला अलीगढ़ के गंगीरी में दवा लेने जा रही थी। भिलावली मोड़ पर वह वाहन का इंतजार कर रही थी। एक ट्रक ने महिला में टक्कर मार दी। टक्कर से महिला ट्रक के पहिये के नीचे आ गई। जिससे महिला की दर्दनाक मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में मातम छा गया।

विज्ञापन


कासगंज के ऑफीसर कालोनी निवासी 50 वर्षीय मंजू देवी पत्नी कृष्ण अवतार के सीने में फोड़ा था। जिसकी दवा गंगीरी के गांव भिलावली निवासी एक वैद्य के यहां चल रही थी। 31 दिसंबर की सुबह करीब आठ बजे घर से गांव भिलावली अपनी दवा लेने जा रही थी। भिलावली मोड़ पर बस से उतरने के बाद भिलावली जाने के लिये वाहन का इंतजार कर रही थी। 

अलीगढ की ओर से तभी एक तेज रफ्तार ट्रक आया और मंजू देवी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मंजू देवी का सिर ट्रक के पिछले पहिये के नीचे आने से कुचल गया। महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। हादसे की सूचना परिजनों को दी गई। मृतक मंजू देवी ने दो बेटों को रोते-बिलखते छोड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें