आरोप है कि शादी के बाद से ही अरविंद व उसके परिजन दो लाख रुपये की अतिरिक्त मांग करते रहते थे। आरोप है कि पति अरविंद, देवर अजय, ससुर बिजेंद्र सिंह व सास रामढकेली ने मिलकर बहन की गला दबाकर हत्या कर दी है।
बरला के गांव अलहदादपुर में सोमवार की रात को महिला ने कमरा बंद कर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। दूसरे दिन मंगलवार को पोस्टमॉर्टम होने के बाद मायके वालों ने शव को थाना के सामने रखकर हंगामा किया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर सरिता सिंह ने बताया कि पहले तो मायके वालों को समझाया, लेकिन वह कुछ समझने के लिए तैयार नहीं थे। बाद में सीओ संजय त्यागी ने पहुंचकर मायके वालों को समझाकर शांत कराया और रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। मृतका के भाई रामपाल सिंह निवासी गांव रामपुर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि बहन अनीता की शादी गांव अलहदादपुर निवासी अरविंद के साथ चार साल पहले की थी।
आरोप है कि शादी के बाद से ही अरविंद व उसके परिजन दो लाख रुपये की अतिरिक्त मांग करते रहते थे। आरोप है कि पति अरविंद, देवर अजय, ससुर बिजेंद्र सिंह व सास रामढकेली ने मिलकर बहन की गला दबाकर हत्या कर दी है। सीओ संजय त्यागी ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए चार टीमें गठित कर दी गई हैं। मृतका ने अपने पीछे एक बेटा आरव व बेटी गुड़िया को रोते-बिलखते छोड़ा है।