फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: महिला ने मायके में फंदे पर लटक कर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव खुशीपुरा निवासी उमेद सिंह की 27 वर्षीय बेटी बबीता कुमारी पत्नी बबलू ने बुधवार देर शाम मायके में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बबीता की शादी आठ साल पहले संभल के थाना जुनाबई क्षेत्र के गांव दिवारी खुर्द में हुई थी।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया है कि बुधवार रात को वह घर के ऊपर बने कमरे में सोने गई थी। बृहस्पतिवार की सुबह परिजनों ने उसे फंदे से लटका देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला पर तीन बच्चे बच्चे हैं। परिजनों ने बताया है कि बबीता आगरा के एक अस्पताल से मानसिक रोग की दवा ले रही थी। वह मानसिक रूप से परेशान रह रही थी। सूचना मिलते ही ससुराल पक्ष के लोग मायके पहुंच गए। थाना पुलिस ने बताया है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें