फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: रासलीला देखकर लौट रही महिलाओं में वाहन ने मारी टक्कर

विज्ञापन
अशर्फीदेवी - फोटो : samvad
विज्ञापन
गांव लधौआ में चल रही श्रीरामकथा के बाद बुधवार की शाम को रासलीला देखकर घर लौट रही दो महिलाओं को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि दूसरी महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

गांव भीमपुर निवासी रामभरोसे बघेल ने बताया कि उनकी मां अशर्फी देवी (60) बुधवार की शाम को गांव की अन्य महिलाओं के साथ रासलीला देखने गईं थीं। रासलीला देखने के बाद साथ के लोग गांव पहुंच गए। दोनों महिलाएं अकेली रह गईं। रासलीला देखने के बाद वापस घर लौट रही थीं तभी हाईवे पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में अशर्फी देवी पत्नी सोरन सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि दूसरी महिला नीतू निवासी सुहावली को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें