वीरी सिंह मोबाइल टावर में आई खराबी को सही करने घर से पैदल जा रहा था। इसी बीच हाईवे सड़क पार करते समय किसी वाहन ने उसमें टक्कर मार दी। गंभीर घायल वीरी सिंह को परिजन ग्रामीणों की मदद से जेएन मेडिकल कॉलेज में लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अलीगढ़ में थाना गांधीपार्क क्षेत्र के दिल्ली-कानपुर हाईवे पर 16 सितंबर सुबह किसी वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब युवक हाईवे सड़क पार कर रहा था। ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। अधिकारियों ने मौके पर आकर ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके करीब एक घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन
थाना गांधीपार्क के गांव भदेशी निवासी 36 वर्षीय वीरी सिंह मोबाइल टावर पर मेंटेनेंस का काम करते थे। परिजनों के अनुसार 16 सितंबर सुबह वह थाना मडराक के गांव पड़ियावली में लगे मोबाइल टावर में आई खराबी को सही करने घर से पैदल जा रहा था। इसी बीच हाईवे सड़क पार करते समय किसी वाहन ने उसमें टक्कर मार दी। गंभीर घायल वीरी सिंह को परिजन ग्रामीणों की मदद से जेएन मेडिकल कॉलेज में लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
उधर, मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। गुस्साए परिजन और ग्रामीण हाईवे पर आ गए। सड़क को जाम कर दिया। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई । इलाका पुलिस ने ग्रामीणों को समझने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह मांगों पर अड़ गए । अधिकारियों ने किसी तरह से आश्वासन देकर जाम को खुलवाया।
सीओ बन्नादेवी कमलेश कुमार ने बताया कि युवक को टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। मामले में परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।