प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त कर नगर निगम को वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण के लिए सौंप दिया। जीएसटी विभाग ट्रक को कब्जे में लेकर दस्तावेजों की जांच कर रहा है।
अलीगढ़ नगर निगम और जीएसटी विभाग ने 5 अक्तूबर को तालानगरी चौराहे से चार टन सिंगल यूज प्लास्टिक से भरे एक ट्रक को पकड़ा गया। ट्रक को कब्जे में लेकर प्लास्टिक को जब्त कर लिया है।
सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह के नेतृत्व में नगर निगम प्रवर्तन, स्वच्छता निरीक्षक और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने ट्रक की जांच की। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इसे जब्त कर नगर निगम को वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण के लिए सौंप दिया। जीएसटी विभाग ट्रक को कब्जे में लेकर दस्तावेजों की जांच कर रहा है। सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह ने बताया कि ट्रक के मालिक और ट्रांसपोर्ट स्वामी को जीएसटी और नगर निगम की टीम ने बुलाया है। उनकी मौजूदगी में जुर्माना वसूला जाएगा।
नगर निगम प्रतिबंधित प्लास्टिक के इस्तेमाल पर नजर रख रहा है। हाल में ही निगम ने एक और प्लास्टिक के गोदाम को सील किया था। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। - प्रेम प्रकाश मीणा, नगर आयुक्त