बन्नादेवी थाने के गूलर रोड इलाके के एक युवक ने बीमारी से तंग आकर फांसी खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना से परिवार में कोहराम मच हुआ है। युवक फेफड़ों और लीवर की बीमारी से जूझ रहा था।
राजेश मिश्रा पुत्र रामजीलाल मिश्रा निवासी गूलर रोड, बन्नादेवी एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। दो बहनों का इकलौता भाई था। परिवार में मां और बहनें हैं। पिता सुल्तानपुर में रहकर खेतीबाड़ी संभालते हैं।
राजेश के मामा एसपी तिवारी के अनुसार मंगलवार रात को खाना खाकर अपने कमरे में सो गया था। सुबह काफी देर तक जब वह नहीं जागा तो उसकी मां दुर्गेश ने कमरा खटखटाया, अंदर से कोई प्रतिक्रिया न आने पर खिड़की से झांककर देखा तो राजेश का शव पंखे पर लगे फं दे पर लटका दिखा।
इस पर बहन ने शोर मचा दिया। घर में मौजूद दोनों बेटियों ने पुलिस बुला ली। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। हालांकि तब तक आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। मृतक की मां के राजेश की शादी न होने के चलते उसके तनाव में रहने की बात कह रही थी।
पुलिस पारिवारिक कलह का मामला मान रही थी। मगर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कमरे की तलाशी ली तो एक सुसाइड नोट मिला। इसमें युवक ने आत्महत्या करने के पीछे बीमारी को वजह लिखा था। इंस्पेक्टर बन्नादेवी रविंद्र कुमार दुबे के अनुसार सुसाइड नोट में आत्महत्या की वजह स्पष्ट होने के बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।