थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की सुबह 11 बजे स्कूल से लौट रहे पांच साल के मासूम को एक किशोर बहलाकर चरी के खेत में ले गया और उसके साथ कुकर्म किया। मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के साथ पुलिस ने पीड़ित का डॉक्टरी परीक्षण कराया है। आरोपी गांव से फरार है।
गोरई थाने में दर्ज मुकदमे में कहा गया है कि पांच वर्षीय बालक शुक्रवार की सुबह 11 बजे रोते हुए घर पहुंचा। उसकी मां ने रोने का कारण पूछा तो उसने बताया कि स्कूल से लौटते समय रास्ते में दीपक उसे बहलाकर एक चरी के खेत में ले गया और गलत काम किया। मां ने बच्चे की नेकर उतारकर देखी तो खून के निशान दिखाई पड़े।
सूचना पर थाना प्रभारी रंजीत कुमार गांव पहुंच गए। बच्चे की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पीड़ित को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा। थाना प्रभारी के अनुसार आरोपी 14 वर्षीय किशोर है, जिसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ा जाएगा।