फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ट्यूशन पढ़ाने आए शिक्षक ने बालिका से की छेड़खानी

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना के एक गांव में घर पर ट्यूशन पढ़ाने के दौरान शिक्षक ने कमरे का दरवाजा बंद कर बालिका से छेड़खानी की गई। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार लिया, जिसे अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थाना के एक गांव निवासी पीड़ित बालिका के पिता ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी छठवीं क्लास में पढ़ने वाली 12 वर्ष की पुत्री को गांव निठावरी निवासी शिक्षक चंद्रवीर ट्यूशन पढ़ाने आता है। बुधवार दोपहर करीब 3:00 बजे शिक्षक उसकी पुत्री को ट्यूशन पढ़ा रहा था। आरोप है कि शिक्षक की नीयत में खोट आ गया और उसने कमरे का दरवाजा बंद कर उसकी पुत्री को पकड़कर छेड़खानी की। घटना से सहमी पुत्री किसी प्रकार कमरे से भाग आई और घटना के संबंध में परिवार को बताया। थाना प्रभारी निरीक्षक सरिता सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें