फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: रामलीला मैदान में बन रहे बरामदे का निर्माण रुकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
रामलीला मंच पर नगर पंचायत की ओर 14.21 लाख रुपये की लागत से बरामदे का निर्माण कराया जा रहा था। यह निर्माण कार्य बृहस्पतिवार को रुकवा दिया गया। 120 बाई 13 फीट के इस बरामदे के लिए पिलर के गड्ढे खोदे जा रहे थे। बृहस्पतिवार को भाजपा के वार्ड सदस्य विनोद गुप्ता व रामलीला आयोजन समिति के पूर्व सदस्य महेश तिवारी सहित कई लोगों ने गलत दिशा (पूरब) में बरामदा निर्माण नहीं करने के लिए चेयरमैन डॉ. डीएस भारती व ईओ रेनू यादव से शिकाय की। ईओ और चेयरमैन ने ठेकेदार को फोन कर काम को रुकवा दिया।
विज्ञापन

भाजपा के वार्ड सदस्य विनोद गुप्ता ने कहा है कि बरामदा गलत दिशा में बनने से रामलीला मैदान का वर्तमान स्वरूप खराब हो जाएगा। इसका निर्माण पश्चिम या उत्तर दिशा में होना चाहिए, ताकि मैदान की शोभा बनी रही। अगर ऐसा नहीं किया गया तो वह धरना देंगे। चेयरमैन डॉ.डीएस भारती ने कहा है कि फिलहाल बरामदे का निर्माण रुकवा दिया गया है। जेई से बात कर सबकी सहमति से सही दिशा में ही बरामदे का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें