फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अनियंत्रित होकर रजवाह में पलटा इथेनॉल से भरा टैंकर, चालक घायल, छह घंटे लगा जाम

Sat, 11 Apr 2026 06:06 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

टैंकर जीजे 39 टी 3212 मेरठ से मथुरा इथेनॉल लेकर जा रहा था। रास्ते में चालक को नींद का झोंका आने से टैंकर अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पलट गया। टैंकर में लगभग 40 हजार लीटर इथेनॉल भरा हुआ था।
विज्ञापन
इथेनॉल से भरा टैंकर पलटा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के गोरई थाना अंतर्गत गांव श्योरा व साथिनी के बीच मोनिया गांव के निकट से गुजर रहे रजवाह में अनियंत्रित होकर इथेनॉल का टैंकर पलट गया। हादसे में चालक घायल हो गया। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने टैंकर से निकल रहे इथेनॉल की रोकथाम करने के बाद गड्ढे से निकाल कर सड़क पर खड़ा कर दिया। छह घंटे के बाद अलीगढ़-मथुर्रा मार्ग पर वाहनों का आवागमन सुचारू हो सका।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार टैंकर जीजे 39 टी 3212 मेरठ से मथुरा इथेनॉल लेकर जा रहा था। रास्ते में चालक को नींद का झोंका आने से टैंकर अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पलट गया। टैंकर में लगभग 40 हजार लीटर इथेनॉल भरा हुआ था, जो नूरपुर सिगार(मेरठ) से बीपी सेल मथुरा ले जाया जा रहा था। 
विज्ञापन

हादसे में चालक कुलदीप पुत्र बाबूलाल निवासी मेरठ घायल हो गया। टैंकर पलटने की सूचना राहगीरों ने 112 नंबर पर दी। दमकल को भी सूचना दी गई। सूचना मिलने पर गोरई थाना प्रभारी ज्योति श्रीवास्तव हमराही पुलिस टीम व दमकल (फायर सर्विस कर्मचारियों) के साथ वहां पहुंची। 
विज्ञापन


पुलिस टीम ने अलीगढ़ व मथुरा की ओर से जा रहे वाहनों का आवागमन रोकने के साथ रुट डायवर्जन करा दिया। अलीगढ़ की ओर से आ रहे वाहनों को मुरसान होकर तथा मथुरा की ओर से आ रहे वाहनों को बरेली-जयपुर एक्सप्रेस वे से निकाला गया। छह घंटे तक चले बचाव कार्य के बाद टैंकर को गड्ढे से निकाल कर सड़क पर खड़ा किया गया। लगभग छह घंटे बाद अलीगढ़-मथुरा मार्ग पर यातायात व्यवस्था को सुचारू किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें