कार से परिवार सगाई में शामिल होकर लौट रहा था। अचानक कार के बोनट से धुंआ उठने के साथ तेज गंध आने लगी। इस पर कार खड़ी कर बोनट खोला तो आग की लपटें उठने लगीं।
28 अप्रैल की देर शाम ढसन्ना गांव के रजबहा के निकट चलती कार में आग लग गई। इससे कार धू-धूकर जल गई। कार सवार गांव बरकातपुर से सगाई समारोह में शामिल होकर अलीगढ़ शहर लौट रहे थे।
विज्ञापन
गांव बरकातपुर निवास विनोद दीक्षित के बेटे गौरव दीक्षित की 27 अप्रैल को सगाई थी। इसमें शामिल होकर विनोद की बेटी वंदना, दामाद प्रवीण द्विवेदी, बच्चों शिवी व वाशु के साथ क्वार्सी स्थित अपने घर लौट रहे थे। उनकी कार गांव ढसन्ना के निकट रजबहा की पटरी पर पहुंची तभी कार के बोनट से धुंआ उठने के साथ तेज गंध आने लगी।
इस पर कार खड़ी कर प्रवीण ने बोनट खोला तो आग की लपटें उठने लगीं। तत्काल उन्होंने पत्नी-बच्चों को कार से बाहर निकालकर दूर किया। साथ ही पास के पेट्रोल पंप पर दौड़कर पहुंचे। वहां से अग्निशमन यंत्र लाकर आग बुझाई। हालांकि कार जल चुकी थी।