फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: टोल प्लाजा के बूथ पर पहुंचते ही बाइक में लगी आग

Tue, 29 Apr 2025 01:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार की दोपहर 12 बजकर 8 मिनट पर टोल प्लाजा के बूथ पर घुसते ही एक बाइक में अचानक से आग लग गई। आग देखते ही वहां पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। वहीं टोल प्लाजा के लेन सुपरवाइजर राजकुमार दौड़कर अग्निशमन यंत्र उठाकर लाए और उसके जरिये बाइक पर लगी आग पर काबू पा लिया। उनकी इस तत्परता पर खुश होकर टोल प्लाजा के मैनेजर इंद्रजीत और सुमित कुमार सिंह ने लेन सुपरवाइजर को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। बताते हैं कि बाइक सवार खुर्जा की ओर से आया था और अलीगढ़ की ओर जा रहा था। हालांकि उसका नाम-पता किसी ने नहीं पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें