फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: हिस्ट्रीशीटर शाका पर 50 हजार का इनाम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
टप्पल के गांव जलालपुर में दबिश के दौरान सिपाही को गोली मारकर भागे कुख्यात हिस्ट्रीशीटर ओमप्रकाश उर्फ शाका की तलाश में पुलिस को पांचवें दिन भी कोई सफलता नहीं मिली है। पुलिस ने फरार शाका की गिरफ्तारी पर पुलिस ने 50,000 का इनाम घोषित किया है। वहीं घायल सिपाही देव दीक्षित की हालत में सुधार होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी है।
विज्ञापन

टप्पल थाने के हिस्ट्रीशीटर गांव जलालपुर के ओमप्रकाश उर्फ शाका की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छह से अधिक टीमें लगी हुई हैं। पुलिस टीमों ने शाका के संभावित ठिकानों, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां टप्पल, अलीगढ़, मथुरा और हरियाणा के सीमावर्ती शहरों में भी दबिश दी है। पुलिस सर्विलांस का भी सहारा ले रही है, लेकिन लगातार ठिकाने बदलने के कारण उसकी सही लोकेशन का पता लगाना मुश्किल हो रहा है।
मदद करने वालों पर भी होगी कड़ी कार्रवाई
डीआईजी प्रभाकर चौधरी ने फरार ओमप्रकाश उर्फ शाका पर 50,000 का इनाम घोषित कर दिया है। साथ ही। टप्पल थाना पुलिस का कहना है कि जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि जो भी शाका को शरण देगा, उसके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं गोली से घायल सिपाही देव दीक्षित को फरीदाबाद के अस्पताल से छुट्टी मिली गई है, वह बुधवार को अवकाश लेकर घर चले गए हैं।
विज्ञापन

यह था मामला

ज्ञात रहे हिस्ट्रीशीटर शाका पर हाल ही में एक युवक को जबरन उठाकर ले जाने, मारपीट और फ़ायरिंग का गंभीर मुकदमा दर्ज हुआ था। इसी मामले में गत नौ नवंबर को टप्पल थाने की पुलिस टीम उसे गिरफ्तार करने गांव जलालपुर पहुंची थी। गांव के बाहर जब पुलिस टीम (दो दरोगा व तीन आरक्षी) ने शाका को बाइक पर रोका, तो उसने आत्मसमर्पण करने के बजाय पिस्टल निकालकर पुलिस टीम पर गोली चला दी। इस हमले में सिपाही देव दीक्षित गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए और हिस्ट्रीशीटर शाका मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया था। पुलिस उसकी बहन को गिरफ्तार कर चुकी है।


फरार हिस्ट्रीशटर ओमप्रकाश उर्फ शाका की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं। पड़ोसी जिलों और अन्य प्रांतों में भी उसे तलाश किया जा रहा है।-वरुण कुमार सिंह, सीओ खैर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें