बुलंदशहर के ककोड़ में पिछले माह पुरानी रंजिश में हुई फायरिंग की घटना में टप्पल के चर्चित गांव बाजौता के प्रमोद उर्फ सोनू बाजौता का नाम सामने आया है। बुलंदशहर पुलिस की रिपोर्ट पर डीआईजी मेरठ कलानिधि नैथानी ने सोनू पर पचास हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
सोनू अलीगढ़ जिले का चर्चित अपराधी है। उस पर कई संगीन अपराध दर्ज हैं। वह प्रवीन बाजौता का प्रतिद्वंद्वी भी है। इनाम की सूचना पर अलीगढ़ पुलिस भी सक्रिय हो गई है। सोनू पर एक दर्जन से अधिक अपराध, हत्या व गैंगस्टर आदि के मुकदमे दर्ज हैं। सोनू की खुद गांव में अपने विपक्षी प्रवीन बाजौता से रंजिश चल रही है। इसमें दोनों ओर से हत्याएं हुई हैं। दोनों ही खेमे जिले के चर्चित अपराधी हैं।