फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : सड़क हादसों में एक सेवानिवृत्त शिक्षक व किशोर की मौत

विज्ञापन
तोताराम का फाइल फोटो - फोटो : GANGIRI
विज्ञापन
थाना दादों के गांव कंचनपुर निवासी किशोर की बुधवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जबकि दो युवक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

तोताराम (17) पुत्र मेवाराम बुधवार दोपहर बाइक से अपने दोस्त विमल कुमार व कांति कुमार के साथ सांकरा गया था। रास्ते में गांव डालीपुर पर एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तोताराम की मौके पर ही मौत हो गई। विमल और कांति कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तोताराम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायलों को छर्रा के अस्पताल में भर्ती कराया है। तोताराम चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

हादसे में सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत
गभाना। भरतरी पर बुधवार सुबह टहलने गए एक सेवानिवृत्त बुजुर्ग शिक्षक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई।
सुभाष चंद्र शर्मा (70) बुधवार सुबह पांच बजे टहलने के लिए गए थे। तभी सड़क पर किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से उनमें टक्कर मार दी। हादसे में सुभाष चंद्र गंभीर रुप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें उपचार के लिए अलीगढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें