फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दहेज को लेकर घर से निकाला, फिर सुलह की, वापस ले जाकर पीटा, आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 21 May 2026 06:10 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

महिला का आरोप है कि पति गौरव, सास गुड्डी देवी, ननद वर्षा, सरिता, नीलम, पूनम और ननदोई जीतन पांच लाख रुपये व कार की मांग कर प्रताड़ित करने लगे और 25 मार्च 2025 को गर्भावस्था में मारपीट कर घर से निकाल दिया। 
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विवाहिता तुलसी कुमारी ने थाने में आठ ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज मांगने और मारपीट कर घर से निकाल देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


आरोप लगाया है कि उसकी शादी दो दिसंबर 2024 को कंचन नगर, थाना बन्नादेवी निवासी गौरव कुमार के साथ हुई थी। ससुरारालीजनों में शामिल पति गौरव, सास गुड्डी देवी, ननद वर्षा, सरिता, नीलम, पूनम और ननदोई जीतन पांच लाख रुपये व कार की मांग कर प्रताड़ित करने लगे और 25 मार्च 2025 को गर्भावस्था में मारपीट कर घर से निकाल दिया। 
विज्ञापन


मायके में उसने ऑपरेशन से पुत्र को जन्म दिया। सुलहनामा कर 28 अक्टूबर 2025 को ससुरालीजन घर ले गए, लेकिन दो अप्रैल 2026 को सभी ने बुरी तरह पिटाई की। कोतवाल राजीव कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


         

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें