क्षेत्र के टेटीगांव रोड पर स्थित अरनी चौराहे पर बृहस्पतिवार शाम भाव को लेकर मुस्लिम फल विक्रेता और दो फौजी भाइयों में विवाद में समझौते के प्रयास नाकाम रहे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।
पिसावा के गांव धर्मपुर निवासी फौजी नरेश और उसका भाई सुमित के साथ फल विक्रेता और उसके साथियों ने दोनों भाइयों को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जिसमें फल विक्रेता फकरुद्दीन के भी सिर में चोट लगी थी। पुलिस मौके से दो लोगों को थाने ले आई थी। पीड़ित नरेश फौजी ने आरोपितों के खिलाफ तहरीर दी थी, लेकिन दोनों पक्ष के लोग कोतवाली में समझौते के प्रयास नाकाम रहे। शुक्रवार को इंस्पेक्टर हरिभान सिंह की तहरीर पर चार नामजद नरेश, सुमित, आशीष गांव धर्मपुर व फकरुद्दीन पलाचांद व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला, मारपीट, रोजगार या व्यवसाय में बाधा डालने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। आशीष व फकरुद्दीन गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।