लोधा क्षेत्र में 3.10 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे। क्षेत्र पंचायत की बैठक में तीन विधायकों की मौजूदगी में प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पास कर दिया गया।
ब्लॉक लोधा के सभागार में शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। इसमें ब्लॉक प्रमुख ठा. हरेंद्र सिंह ने क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों पर चर्चा की। बैठक में बीडीसी सदस्यों ने 3.10 करोड़ रुपये की लागत से कराए जाने वाले विकास कार्यों का प्रस्ताव पेश किया, जिसे मंजूरी मिल गई। इन कार्यों में सड़क, नाली एवं मरम्मत कार्य शामिल हैं।
विकास खंड अधिकारी अनुज कुमार ने 2025-26 में कराए गए 2.42 करोड़ रुपये के कार्यों के बारे में बताया। क्षेत्र पंचायत सदस्यों सहित ग्राम प्रधानों ने अपने क्षेत्र के विकास कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान अलग-अलग विभागों के अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया। बैठक में छर्रा विधायक रवेंद्रपाल सिंह, बरौली विधायक जयवीर सिंह, इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी सहित अलग-अलग ग्राम पंचायतों के प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।