फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: छात्रा के जहर खाने के मामले में शिक्षिका पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षिका के उत्पीड़न से आहत होकर जहर खाने वाली नौवीं कक्षा की छात्रा की दूसरे दिन शुक्रवार को भी हालत नाजुक बनी हुई है, उसका दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा है। शिक्षिका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वहीं डीआईओएस ने जांच के लिए समिति का गठन कर दिया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय कन्या इंटर कॉलेज खैर की कक्षा नौवीं की एक छात्रा के भाई ने बताया कि दिल्ली एम्स में उसकी बहन की हालत अभी गंभीर बनी हुई है, उसे आईसीयू में वेंटीलेटर पर रखा गया है। वहीं छात्रा के शिक्षिका के उत्पीड़न से तंग आकर जहर खा लेने की घटना को पुलिस और शिक्षा विभाग ने गंभीरता से लिया है।
जांच के बाद होगी कार्रवाई: डीआईओएस

डीआईओएस डॉक्टर पूरन सिंह ने बताया की हमें इस संदर्भ में शिकायत मिली है, आज एक टीम गठित की गई है, जो पूरे मामले की जांच करेगी और रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कॉलेज प्रशासन व शिक्षिकों ने चुप्पी साधी

राष्ट्रीय कन्या इंटर कॉलेज प्रशासन और शिक्षिकों ने भी इस घटना के बाद खामोशी साध ली है। शुक्रवार को प्रिंसिपल अपने कक्ष में नहीं मिले, शिक्षक भी इस मामले में पूछे जाने पर खामोशी साधे रहे अथवा जवाब देने से इन्कार कर दिया।
भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
कोतवाली प्रभारी दुष्यंत कुमार तिवारी ने बताया कि छात्रा के भाई की तहरीर पर कस्बा के मोहल्ला उपाध्यायन में रहने वाली शिक्षिका उमा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जांच के बाद जो भी तथ्य निकल कर आएंगे, उसके अनुरूप कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
यह था मामला
ज्ञात रहे कि कस्बा की एक कॉलोनी में रहने वाली 15 वर्षीय छात्रा ने शिक्षिका के उत्पीड़न की शिकायत परिजनों से की थी। इस पर बृहस्पतिवार को छात्रा अपने भाई के साथ कॉलेज गई थी,भाई का आरोप था कि उसके सामने भी बहन को अपमानित कर कॉलेज से चले जाने को कहा था। घर आने पर बहन ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें