ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि हर शहर में जन्नतुल बकी का प्रतिरूप बनना चाहिए। दरअसल, 99 साल पहले सऊदी अरब हुकूमत ने जन्नतुल बकी में सुपुर्दे खाक पैगंबर इस्लाम के खानदान के लोगों की कब्रों को समतल कर दिया था।
रविवार को वह शहर के इमामिया हॉल नेशनल कॉलोनी में जुहैरी जैदी की मां की मगफिरत कार्यक्रम में आए थे। उन्होंने कहा कि जिस तरह से लगातार 99 साल से सऊदी अरब हुकूमत का विरोध करते आए हैं। इसी तरह सौवें साल में भी विरोध जारी रहना चाहिए, जिससे हुकूमत जन्नतुल बकी का निर्माण कराने के लिए मजबूर हो जाए। मौलाना यासूब ने कहा कि देश के हर मुस्लिम को चाहिए कि वह शहर में जन्नतुल बकी का प्रतिरूप बनाए। इस मौके पर वसी जैदी, मुमताज एहसान, तंजीमुल अजा के महासचिव नादिर अब्बास नकवी, नवाब असद अली खान, मौलाना हसन, मोहम्मद अंजुम आदि मौजूद रहे।