पीसी बागला महाविद्यालय के एनएसएस शिविर में मौजूद छात्राएं एवं प्रोफेसर। स्रोत : स्वयं
- फोटो : Samvad
सेठ फूलचंद बागला पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन दयानतपुर स्थित योग वेदांत आश्रम में नशा मुक्ति विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्वयंसेवकों ने गांव में रैली निकालकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।
देवांशी ने कहा कि नशा व्यक्ति ही नहीं, पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। इसके बाद आयोजित सत्र में ब्रह्माकुमारी संस्था की बीके शांता ने आध्यात्मिक जीवन, राजयोग और मानसिक शांति के महत्व पर प्रकाश डाला।
बीके दिनेश ने नशे के दुष्प्रभाव बताए। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसे सफल बनाने में पूजा सारस्वत, बॉबी गौतम, विमल, मीनू, राधा, निशांक, बबिता व अन्य का सहयोग रहा। संवाद