फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइड न देने पर दरोगा ने किसान को डंडे से पीटा

विज्ञापन
घायल महेश - फोटो : CHHARRA
विज्ञापन
बरला क्षेत्र के गांव कलियानपुर रानी में जगह की कमी की वजह से एक किसान ने दरोगा की गाड़ी को साइड नहीं दी तो दरोगा ने किसान को डंडे से जमकर पीटा। इसके बाद किसान को पकड़कर अपने साथ बरला थाने ले गए। पीड़ित ने थाना प्रभारी से शिकायत की लेकिन काफी देर तक उन्हें टरकाया जाता रहा। एक भाजपा नेता के हस्तक्षेप पर थाना प्रभारी ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

रानी कलियानपुर निवासी महेश पुत्र ओमप्रकाश के गांव से बाहर खेत हैं। शुक्रवार की दोपहर वह अपनी पत्नी के साथ खेतों में बुआई कर ट्रैक्टर समेत घर लौट रहे थे। कलियानपुर के समीप पीछे से आ रहे कोतवाली बरला के दरोगा ब्रज मोहन ने हार्न बजाकर साइड मांगी लेकिन जगह की कमी के चलते उन्होंने कुछ आगे जाने के बाद ट्रैक्टर को साइड में कर पटरी पर खड़ा कर दिया।
आरोप है कि इसी बात पर गुस्साए दरोगा ब्रज मोहन ने किसान महेश को ट्रैक्टर से नीचे उतारकर डंडे से बेरहमी से पीटा जिससे उनके काफी चोट आई। कोतवाली प्रभारी रामप्रकाश ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। उधर सीओ बरला देवी गुलाम ने मामले की जानकारी से इंकार किया है। कहा कि दरोगा दोषी है तो जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें