फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ पर कमरे के पीछे से एक व्यक्ति दे रहा था रुपयों से भरा बैग

विज्ञापन
विज्ञापन
लोधा ब्लॉक के गांव ताजपुर रसूलपुर में बने बूथ के एक कमरे में पीछे से एक व्यक्ति रुपयों से भरा बैग दे रहा था। दरवाजे पर खड़े लोगों ने उसे देखा तो हंगामा कर दिया। भीड़ एकाएक पीछे की तरफ भी दौड़ी। लोगों को आता देख यह शख्स मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि यह गलत है। पूरा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। अब इस तरह की हरकत करना कहां तक सही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शाम को पांच बजे के लगभग बूथ पर मतदान जारी था। यहां कई मतदाता अपने नंबर का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान एक प्रत्याशी गुट का व्यक्ति एक कमरे के पीछे से एक बैग दे रहा था। इस दौरान एक एजेंट अंदर कमरे में मौजूद भी था।
कुछ जागरूक मतदाताओं ने जैसे ही यह घटना देखी, वैसे ही शोर मचा दिया। लोगों ने कहा कि अंदर रुपयों का बैग दिया जा रहा है। पीछे एक युवक खड़ा हुआ है। इतने में लोग पीछे की ओर दौड़े तो देखा कि संबंधित शख्स भाग गया है। यहां काफी देर तक लोग आसपास खड़े रहे और प्रकरण की चर्चा करते रहे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि पूरा चुनाव हो गया। अंतिम दौर में मतदान चल रहा था। सात प्रत्याशी खड़े हैं। अब इस तरह की हरकत करने से क्या लाभ मिलेगा। इस संबंध में जोनल मजिस्ट्रेट सुशील कुमार ने बताया कि ऐसी कोई जानकारी उनके संज्ञान में नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें