कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। मुरसान क्षेत्र के गांव करील का एक व्यक्ति जांच के दौरान आगरा में कोरोना संक्रमित पाया गया। वह आगरा के एक अस्पताल में भर्ती है।
इसकी जानकारी आगरा के प्रशासन ने स्थानीय प्रशासन को दी तो देर शाम आनन-फानन में इस गांव में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंच गई। टीम ने उसके 10 परिजनों को सासनी के प्रकाश अकादमी क्वारंटीन सेंटर भेज दिया है।
मुरसान क्षेत्र के गांव करील का एक 48 वर्षीय एक व्यक्ति हार्ट अटैक के बाद उपचार के लिए हाथरस के एक चिकित्सालय में लाया गया। वहां जब उसकी हालत ज्यादा बिगड़ गई तो उसे परिजन आगरा के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। वह आगरा के इस अस्पताल में भर्ती है। वहां उसकी कोरोना को लेकर जांच हुई। वह जांच के उपरांत कोरोना संक्रमित पाया गया।
इसकी जानकारी आगरा के प्रशासन ने स्थानीय प्रशासन को दी तो प्रशासन में खलबली मच गई। पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव करील पहुंच गई और उसके परिवार के 10 सदस्यों को गांव के सासनी के प्रकाश अकादमी में बने क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया।