फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अलीगढ़ में खुलेगा आधुनिक ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर

विज्ञापन
आईटीआई स्थित ड्राइविंग ट्रेनिंग टेस्ट इंस्टीट्यूट। - फोटो : samvad
विज्ञापन
सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और चालकों को बेहतर प्रशिक्षण देने के लिए अलीगढ़ में रीजनल ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर (आरडीटीसी) स्थापित किया जाएगा। इसके लिए लोधा क्षेत्र में प्रस्तावित ट्रांसपोर्ट नगर के पास सरकारी जमीन तलाश ली गई है। अब भवन निर्माण और आधुनिक सुविधाओं के लिए शासन से बजट मिलने का इंतजार है। सेंटर बनने से अलीगढ़ के साथ हाथरस, कासगंज और एटा के व्यावसायिक वाहन चालकों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


आरटीओ प्रशासन दीपक कुमार शाह के अनुसार, सेंटर में चालकों को आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक पद्धति से प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें यातायात नियमों के पालन, सड़क सुरक्षा और आपातकालीन परिस्थितियों में वाहन संभालने की जानकारी दी जाएगी। इसका उद्देश्य चालकों की दक्षता बढ़ाने के साथ सड़क पर सुरक्षित परिवहन को बढ़ावा देना है। सेंटर में अत्याधुनिक सिमुलेटर लगाए जाने की योजना है।

इनके माध्यम से चालकों को विभिन्न सड़क परिस्थितियों और चुनौतीपूर्ण हालात में वाहन चलाने का अभ्यास कराया जाएगा। इससे अचानक सामने आने वाली परिस्थितियों में सही निर्णय लेने और दुर्घटनाओं से बचने की क्षमता विकसित करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें