फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: वर्कशॉप से रूटों पर नहीं उतरीं 41 बसें, ग्रामीण यात्री परेशान

विज्ञापन
वर्कशॉप में खड़ीं रोडवेज बसें। संवाद
विज्ञापन
एनसीआर में प्रदूषण पर सख्ती के बाद 41 बसें बुद्ध विहार स्थित वर्कशाॅप में खड़ी हो गई हैं। इसका लाभ जिले के ग्रामीण यात्रियों को अभी तक नहीं मिल पाया है। अलीगढ़ के कई देहात क्षेत्रों में पर्याप्त बसें नहीं हैं।
विज्ञापन



इनमें छर्रा, पालीमुकीमपुर, गंगीरी, जलाली, अकराबाद, गोरई, बेसवां, गोंडा, पिसावा, चंडाैस, गभाना, बराैली, जवां और कासिमपुर शामिल हैं। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। बसों के इंतजार में समय बर्बाद होने से ग्रामीण अवैध वाहनों में सफर करने को मजबूर हैं।


रोडवेज बसों की कमी का असर नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों पर पड़ रहा है। रोजमर्रा के काम से शहर आने वाले यात्री भी प्रभावित हो रहे हैं। कई क्षेत्रों में समय पर बस नहीं मिलने से लोग निजी वाहनों का सहारा लेते हैं। इससे उनका सफर मुश्किल होने के साथ खर्च भी बढ़ जाता है।
विज्ञापन



रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि इन बसों को अलग-अलग रूटों पर चलाया जाएगा। इसके लिए एक कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इस योजना से ग्रामीण यात्रियों को लाभ मिलने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें