फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पूर्व सीएम कल्याण सिंह की समाधि पर बनेगा स्मारक स्थल

विज्ञापन
विज्ञापन
सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के राज्यपाल रहे स्व. कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ की स्मृति में बुलंदशहर जिले के नरौरा में भव्य समाधि एवं स्मारक स्थल बनने जा रहा है। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम और प्रमुख सचिव सिंचाई टी. वेंकटेश के साथ लखनऊ में हुई बैठक में अंतिम रूप देते हुए इस योजना को पास किया गया। इसका नक्शा भी पास हो गया है। इससे कल्याण सिंह के समर्थकों में बेहद खुशी है।
विज्ञापन

इस बैठक में शामिल रहे राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा है कि नरौरा स्थित बाबूजी का समाधि स्थल केवल एक स्मारक भर नहीं रहेगा, बल्कि यह एक राष्ट्रीय चेतना, सांस्कृतिक विरासत और जनसेवा की भावना के जीवंत केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि यहां आने वाले लोग बाबूजी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ उनके विचारों, संघर्षों और सिद्धांतों से भी प्रेरणा लेंगे। यह स्मारक न केवल अतीत की गौरवगाथा के रूप में पहचाना जाएगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सेवा, संकल्प और संस्कार का आदर्श केंद्र भी बनेगा। बाबूजी कुशल प्रशासक और राम मंदिर आंदोलन के प्रणेता थे। लोक कल्याण की भावना ने उन्हें जनमानस में ''''बाबूजी'''' की संज्ञा दिलाई। संदीप सिंह ने कहा कि अब वे उसी पवित्र धरती पर स्थायी स्मृति के रूप में स्थापित होंगे, जहां वे पंचतत्व में विलीन होकर इतिहास का अंग बने।
विज्ञापन

बता दें कि बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह स्मारक स्थल के प्रस्तावित स्वरूप को लेकर अधिकारियों के साथ कई बार मंथन और निरीक्षण कर चुके हैं। अब उनकी पहल पर इस परियोजना का निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है, जिसको अंतिम रूप दिया जा रहा है।
बयान
बाबूजी की स्मृति में उनके नाम पर त्याग, तप और राष्ट्रसेवा का स्मारक बनेगा। यह स्मारक वो जीवित प्रेरणा होगा जो आने वाली पीढ़ियों को सेवा, समर्पण, और सनातन के मूल्यों से जोड़ेगा। बाबूजी ने सत्ता नहीं, संस्कृति का पक्ष चुना। उन्होंने कुर्सी नहीं, रामलला का साथ चुना।
विज्ञापन

-राजवीर सिंह, पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें