फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: एएमयू में खामनेई की याद में निकाला मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई की याद में मार्च निकाला गया। मंगलवार की रात 10:30 बजे एएमयू के एसएस साउथ हॉल जामा मस्जिद से बाब-ए-सैयद तक मार्च निकाला गया। छात्रों ने बाब-ए-सैयद पर अमेरिका और इस्राइल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दोनों देशों के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली गई।
विज्ञापन



नारे हैदरी, लब्बैक या खामनेई, कर्बला-कर्बला के नारों से यूनिवर्सिटी परिसर गूंज उठा। रात 11 बजे तक वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि इस युद्ध में बेकसूर लोग मारे जा रहे हैं। यह मानवता के लिए शर्मनाक है। इस दौरान सैकड़ों छात्र मौजूद रहे। छात्रों के मार्च पर निगाह रखने के लिए प्रॉक्टोरियल टीम के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें