फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बेटे को परीक्षा दिलाकर लौटे व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत

विज्ञापन
यशवीर सिंह का फाइल फोटो - फोटो : samvad
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव नगला हिमाचल निवासी 40 वर्षीय यशवीर सिंह पुत्र डोरीलाल की सोमवार दोपहर अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। घरवालों ने बताया है कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार यशवीर पर दो बेटे हैं, जिनमें बड़ा बेटा रोहित बीए की परीक्षा गंगीरी चौराहे स्थित एक कॉलेज में दे रहा है। सोमवार को यशवीर अपने बेटे को बाइक से परीक्षा केंद्र छोड़ने गए थे। वहां से लौटकर जब वह घर पहुंचे और बाइक खड़ी की, तभी उन्होंने पत्नी से सीने में तेज दर्द होने की बात कही और चारपाई पर बैठ गए। पत्नी पानी लेकर आईं, लेकिन तब तक यशवीर ने दम तोड़ दिया। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बेटों को छोड़ गए हैं। परिजनों ने देर रात उनका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें