फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : चाय में चीनी कम मिली तो आपा खो बैठा पति, पत्नी की कर दी गला रेत कर हत्या

Thu, 16 May 2019 03:35 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
अलीगढ़ कोतवाली इलाके के मोहल्ला भुजपुरा में एक अचार विक्रेता ने पत्नी से चाय में चीनी कम होने पर हुए  झगड़े के बाद उसकी चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार है। जबकि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


घटना की असल वजह की जांच की जा रही है। भुजपुरा के कलवारी मोहल्ला में लाल मोहम्मद किराए के मकान में रहता है। लाल मोहम्मद गली गली फेरी लगाकर अचार बेचने का काम करता है। उसके चार बच्चे हैं। 

पुलिस के मुताबिक लाल मोहम्मद नशे का आदी है और उसका अक्सर ही पत्नी अनवरी (40) से झगड़ा चलता रहता था। गुरुवार को भी चाय में चीनी कम होने की बात पर पति पत्नी में  झगड़ा हुआ, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया। 
विज्ञापन


इसके बाद लाल मोहम्मद ने घर में रखा चाकू निकाल लिया और अनवरी पर हमला बोल दिया। लाल मोहम्मद ने अनवरी के गले पर चाकू से कई वार किए जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गई। 
विज्ञापन

इस दौरान मची चीख पुकार से पड़ोसी मकान के आसपास इकट्ठा हुए तो लाल मोहम्मद भाग गया। पुलिस को सूचना दी गई और साथ ही अनवरी को जिला अस्पताल ले जाया गया। 

यहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतका के किराए के घर को सील कर दिया है, जबकि चार बच्चों को रिश्तेदारों की सुपुर्दगी में दिया गया है। हमलावर पति की तलाश की जा रही है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें